guru nanak jayanti 2022 (10 Lines on Guru Nanak Jayanti in Hindi)2022।

 

गुरु नानक जयंती पर 10 वाक्य (10 Lines on Guru Nanak Jayanti in Hindi)2022


गुरु नानक जयंती पर 10 वाक्य




1) सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम सिख गुरु नानक साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक जयंती मनाया जाता है।

2) सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी पंचांग के कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाता है।

3) सिखों के आदि गुरु श्री नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के पंजाब राज्य के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था।

4) गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान तलवंडी को वर्तमान में ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।

5) गुरु नानक जयंती भारत के साथ-साथ विदेशों में निवास करने वाले सिख धर्म के लोगों का सबसे मुख्य पर्व है।

6) गुरू नानक जयंती के समय सभी गुरुद्वारों को सजाया जाता है, जहां प्रात:काल से ही भक्तों की भीड़ लग जाती
है।

7) इस दिन सिख समुदाय के पुरुष, महिला, बच्चे व बूढ़े सभी नए वस्त्र पहनते हैं और गुरुद्वारे जाकर नानक देव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

8) इस दिन लगभग सभी गुरुद्वारों में लोगों के लिए बड़े स्तर पर लंगर का आयोजन किया जाता है।

9) वर्ष 2022 में नवंबर महीने की 08 तारीख को गुरु नानक देव की 553 वीं जयंती मनाई जाएगी।

10) गुरु नानक ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया अतः इस दिन को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ